फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बेलवाई स्टेशन पर फेल हुआ कैफियात का इंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से आजमगढ़ आ रही कैफियात एक्सप्रेस (12226 ) का इंजन सोमवार को शाहगंज के पास बेलवाई शन पर फेल हो गया। घंटाभर ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही। इसके बाद जौनपुर से दूसरा इंजन मंगाकर उसे आजमगढ़ भेजा गया। इस दौरान यात्री परेशान रहे। आजमगढ़ से दिल्ली और दिल्ली से आजमगढ़ प्रतिदिन कैफियात एक्सप्रेस चलती है। रविवार को दिल्ली से आ रही ट्रेन का इंजन बेलवाई स्टेशन पर फेल हो गया। चालको ने उसे चालू करने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। एक घंटे से भी अधिक समय तक गाड़ी स्टेशन पर खड़ी होने के चलते यात्री परेशान रहे। इसके बाद जौनपुर जंक्शन से दूसरा इंजन मंगवाकर ट्रेन को 9: 55 बजे रवाना किया गया। कैफियात एक्सप्रेस खुरासान रोड स्टेशन पर 12:45 पर पहुंची थी। जबकि यहां पहुंचने का समय 9:58 है। इसके चलते तीन घंटा विलंब से आजमगढ़ पहुंची। निकटवर्ती स्टेशन शाहगंज, खुरासन रोड, सरायमीर और आजमगढ़ स्टेशनों पर उतरने वाले यात्री परेशान रहे। दीदारगंज स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल से पता चला कि बेलवाई स्टेशन पर कैफियत का पावर फेल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें