फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थ स्थलों की मिट्टी और नदियों का जल लेकर अयोध्या रवाना हुए रामभक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पांच अगस्त को अयोध्या धाम में प्रस्तावित श्री रामजन्म भूमि पूजन कार्यक्रम में आजमगढ़ के नदियों एवं पवित्र तीर्थ स्थलों की मिट्टी लेकर विश्व हिंदू परिषद का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रवाना हुआ। आजमगढ़ समेत मऊ और बलिया जनपद के विहिप कार्यकर्ता भी अपने-अपने जनपदों की पावन मिट्टी और जल लेकर सम्मिलित हुए। यात्रा को नगर के कलेक्ट्रेट चौराहे से विहिप के विभागाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने भगवा ध्वज दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर श्रीराम का जयघोष किया।
विज्ञापन

श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के क्रम में पांच अगस्त को अयोध्या में होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए विहिप के आह्वान पर देश भर के पवित्र नदियों का जल एवं तीर्थ स्थलों की पावन मिट्टी मंगवाई जा रही है। इसी कड़ी में आजमगढ़ के विभिन्न पौराणिक तीर्थ स्थल चंद्रमा ऋषि आश्रम, दत्तात्रेय धाम, दुर्वासा धाम, भैरव बाबा, अवंतिका पूरी, प्रथमदेव बहिरादेव, भंवरनाथ धाम, पाल्हमेश्वरी देवी धाम, श्रीराम वाटिका, शीतला माता धाम एवं नदियों में सरयू, छोटी सरयू, तमसा, कयाड़, कुंवर, गागी, मंगई, मंझुई, लोनी, बेसो, सिलनी, भैंसही एवं ताल सलोना आदि का पवित्र जल कार्यकर्ताओं द्वारा संग्रह किया गया। इस मौके पर संजय सिंह, रामकृष्ण मिश्रा, राकेश दुबे, अनिल सेठ, दीनानाथ सिंह, राधामोहन गोयल, गौरव रघुवंशी, आनंद सिंह, वरुण पाठक, गजेंद्र सिंह, अरविंद मोदनवाल, शशांक तिवारी, आशुतोष, उत्कर्ष, विजय मौर्य, कन्हैया पांडेय, अभिजीत, अलंकार, अनिल यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें