फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लक्ष्मण को शक्ति लगते ही व्याकुल हुए राम, भावुक हुए दर्शक

विज्ञापन
नगर के अतलस टैंक स्थित काली जी मंदिर एवं अटलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रही रामलीला में मौज
विज्ञापन
नगर के अतलस टैंक स्थित काली जी मंदिर एवं अटलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में जय मां विंध्यवासिनी रामायण रामलीला मंडल की ओर से श्रीरामलीला का आयोजन किया गया। रामलीला में कलाकारों ने लक्ष्मण को शक्ति लगने, उनके मूर्छित होने और श्रीराम के विलाप का भावपूर्ण मंचन किया। प्रसंग देखकर दर्शक भावुक हो उठे।
विज्ञापन

मंचन में दिखाया गया कि युद्ध के दौरान मेघनाद की शक्ति लगने से लक्ष्मण रणभूमि में मूर्छित होकर गिर पड़ते हैं। भाई को इस हालत में देखकर श्रीराम व्याकुल हो जाते हैं। वह लक्ष्मण को गोद में लेकर विलाप करते हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
श्रीराम के संवाद और कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसके बाद वैद्य के परामर्श पर हनुमान के संजीवनी बूटी लाने के प्रसंग का मंचन किया गया। हनुमान के पर्वत उठाकर लौटने का दृश्य दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

मंचन के दौरान कलाकारों के संवाद, अभिनय और मंच सज्जा ने वातावरण को राममय बना दिया। प्रसंग के बीच-बीच में जय श्रीराम के जयघोष से पूरा परिसर गूंजता रहा। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देर रात तक दर्शक मंचन से जुड़े रहे। आयोजन समिति के सदस्यों ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें