फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आठ मतों से जीतकर राम अवध डायरेक्टर निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव समिति के डायरेक्टर पद के चुनाव में राम अवध यादव ने जीत हासिल की। चुनाव में दो दावेदारों के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में कुल 16 मत पड़े, जिसमें से 12 मत कार चुनाव चिन्ह पाने वाले राम अवध यादव को मिले, जबकि शेर चुनाव चिह्न से चंद्रकेश यादव को केवल 4 मत प्राप्त हुए।
चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद राम अवध यादव को विजयी घोषित किया गया। राम अवध यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजतिलक यादव के चाचा हैं और यह उनके लिए लगातार दूसरी बार डायरेक्टर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले कार्यकाल में भी वह डायरेक्टर रहे थे। राम अवध यादव ने कहा कि वह किसानों की समस्याओं के लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे और गन्ना पर्ची से लेकर भुगतान तक किसानों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
इस मौके पर पूर्व प्रमुख राजतिलक यादव, पूर्व उपसभापति आनंद उपाध्याय, पूर्व डायरेक्टर रामदरश यादव, अनिल सिंह, अजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें