फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लालगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का रक्षा बंधन उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लालगंज की ओर से रविवार को नगर के एक मैरेज हाॅल में आयोजित रक्षा बंधन उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत परम पवित्र भगवाध्वज प्रणाम कर किया गया। इस दौरान महिलाओं और बच्चियों ने संघ के पदाधिकारियों को राखी बांधी। गोरक्ष प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि रक्षा सूत्र बंधन केवल भाई-बहन तक सीमित नहीं, बल्कि संपूर्ण हिंदू समाज की रक्षा का प्रतीक है। यह परंपरा देवासुर संग्राम, वामनावतार और श्रीकृष्ण द्वारा द्रौपदी को रक्षा का वचन देने जैसे प्रसंगों से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि भारतीयता और भारतीय संस्कृति को सुरक्षित व संरक्षित रखें। कार्यक्रम को विभाग संघचालक सुरेश, सह जिला संघचालक डॉ. ज्वाला प्रसाद, विभाग प्रचारक दीनानाथ, जिला प्रचारक आलोक, विभाग कार्यवाह गोविंद, जिला कार्यवाह अभय. सहजिला कार्यवाह अतुल ने संबोधित किया। इस अवसर पर व्यवस्था प्रमुख उमाशंकर, जिला संपर्क प्रमुख डॉ. सत्यप्रिय, नगर कार्यवाह आदर्श, नगर प्रचारक अखिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें