फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राज्यसभा सांसद का दावा, 350 सीट जीत कर फिर बनेगी भाजपा की सरकार

Thu, 23 Sep 2021 08:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
अतरौलिया में प्रेसवार्ता को संबोधित करते सांसद नीरज शेखर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर सिंह ने दावा किया कि 350 सीट जीत कर उत्तर प्रदेश में फिर बीजेपी की सरकार बनेगी। नीरज शेखर गुरुवार को आजमगढ़ जिले के अतरौलिया डाक बंगला परिसर में पत्र-प्रतिनिधियों से वार्ता कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो विकास का पहिया घुमाया है, वह अद्भुत है। प्रदेश में चार साल के दौरान न तो एक भी दंगा हुआ और न ही प्रदेश का माहौल खराब हुआ। देश के औद्योगिक घराने प्रदेश में पूंजी निवेश को तैयार हैं।  

उन्होंने कहा कि राज्य में इस समय कानून का राज है। विपक्षियों के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है, जिसे लेकर वह मैदान में उतरें। किसान आंदोलन पर कहा कि पश्चिमी यूपी के किसान पहले भी भाजपा के साथ थे और आज भी हैं। किसानों को भड़काने के लिए राजनीतिक दल कुछ संस्थाओं के माध्यम से काम कर रहे हैं, लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे। प्रदेश सरकार ने अब तक का सबसे ज्यादा गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें