फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राजीव गांधी ने तकनीकी और विज्ञान की ताकत पहचानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर रविवार को अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनायी गई। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने ही देश को कंप्यूटर, तकनीक व दूरसंचार क्रांति से परिचित कराया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि भारत 21वीं सदी में पहुंचेगा तो दुनिया दांतों तले उंगली दबा लेगी कि भारत ने इतनी प्रगति कैसे कर ली। उन्होंने वक्त रहते तकनीक व विज्ञान की ताकत पहचानी और इसे विकास की कुंजी बनाया। वे मानते थे कि विज्ञान और तकनीक के सहारे ही भारत की प्रगति में तेजी लाई जा सकती है। कहा कि इस सपने के लिए उन्होंने ठोस व दूरगामी नीतियां बनाईं। घर-घर कंप्यूटर और गांव-गांव टेलीफोन पहुंचाने की योजना तैयार की। दूरसंचार नेटवर्क की जरूरतों को पूरा करने के लिए सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स की स्थापना की। इस अवसर पर मिर्जा बरकत उल्लाह बेग, मोहम्मद आमिर, मिर्जा अहमर बेग, रेयानजुल हसन, हबीब आजमी, रतन, मोहम्मद अनस, अशफाक अंसारी, बृजेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें