फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राजगीर ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। रौनापार थाना क्षेत्र के बेहरिया गांव में राजगीर ने शुक्रवार की रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लोगों को सुबह हुई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रौनापार थाना के बेहरिया गांव निवासी जितेंद्र चौहान (35) राजगीर का काम करता था। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वह सोने चला गया। शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे उसकी बहन कुंती चौहान उसे जगाने गई तो देखा कि घर में बल्ली के सहारे जितेंद्र लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जितेंद्र के शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्र, एक पुत्री है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें