फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुवैत से राजेंद्र को वापस लाने में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर के पाही गांव निवासी शांति देवी सोनकर पत्नी स्व. लखन सोनकर ने अपने पुत्र राजेंद्र कुमार सोनकर के कुवैत में फंसे होने की शिकायत डीएम से की थी। इस शिकायत पर डीएम की ओर से उप सचिव गृह को पत्र भेजा गया था। संयुक्त सचिव ने अवगत कराया है कि राजेंद्र को वापस लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

शांति देवी ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर बताया था कि उनका बेटा राजेंद्र सोनकर अक्टूबर 2018 में नौकरी की नियत से कुवैत गया था लेकिन एक शेख ने उसके बेटे को जबरदस्ती रोक लिया है। उससे 16 घंटे काम लिया जा रहा है। भोजन पानी नहीं दिया जा रहा है और जबरदस्ती काम कराने की नियत से मारा पीटा जा रहा है। उसे जेल में बंद कर दिया गया है। उसका पासपोर्ट भी रख लिया गया है। शांति ने डीएम से पुत्र को रिहा कराकर स्वदेश वापसी की मांग की। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने उपसचिव गृह को पत्र भेजकर इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की। डीएम के इस पत्र पर संयुक्त सचिव धीरेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए अपर सचिव विदेश मंत्रालय को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें