अंबारी। फूलपुर तहसील के अंबारी स्थित गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला पीजी कॉलेज सत्र 2022 -2023 से उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से सेंटर चलाने की अनुमति प्राप्त हो गई है। अनुमति मिलने से लोगों में हर्ष व्याप्त है।
महाविद्यालय के प्राचार्य यादवेंद्र आर्य ने बताया कि जिन छात्रों और छात्राओं को राजर्षि टंडन मुक्त महाविद्यालय प्रयागराज में प्रवेश लेना हो अविलंब ऑनलाइन फॉर्म भरकर महाविद्यालय में जमा कर दें। अंबारी में राजर्षि टंडन मुक्त महाविद्यालय प्रयागराज की अनुमति मिलने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। क्षेत्र के राजेश यादव, डॉ उदयभान यादव, त्रिलोकी नाथ पांडेय, सत्य प्रकाश, हरिवंश यादव, इस्माइल शाह, अच्छेलाल यादव, मनोज यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।