फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारदर्शी तरीके से बनाए वोटर लिस्ट ताकि मतदान के दौरान न हो विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम विशाल भारद्वाज एवं एसपी अनुराग आर्य की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 को लेकर बैठक की गई। इसमें मतदान केंद्र व स्थलों की स्थापना, पुनर्निधारण और संवेदनशीलता के संबंध में निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीएम ने समस्त एसडीएम को निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता को देखते हुए अपने संबंधित सीओ एवं ईओ के साथ मौके पर स्वयं जाकर यह सुनिश्चित कर लें कि वह किस श्रेणी के मतदान केंद्र हैं। जो मतदान केंद्र संवेदनशील, अतिसंवेदनशील व अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में यदि आ रहे हैं, तो उनका निर्धारण पहले से ही कर लें। मतदान केंद्रों पर भवन एवं पहुंच मार्ग, बिजली, पानी शौचालय, रैंप आदि की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित करा लें। वोटर लिस्ट पारदर्शी तरीके से बनाएं जिससे कि मतदान के समय कोई विवाद उत्पन्न न हो। वोटर लिस्ट में जिन मतदाताओं के नाम कटे हैं, उसका सत्यापन करा लें। मतदान केंद्र व स्थल से संबंधित जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनको प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराएं। वर्तमान में जनपद धारा-144 लागू है, इस दौरान बिना अनुमति के कोई भी जुलूस नहीं निकलना चाहिए। एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि सभी सीओ अपने क्षेत्रों के अंतर्गत अवैध शराब, गौकसी पर कड़ी कार्रवाई करें। जिन-जिन क्षेत्रों में आंबेडकर प्रतिमा स्थापित है, उनकी सूची संबंधित थाना के थानाध्यक्षों से प्राप्त कर उसकी मानीटरिंग करते रहें। जिन मतदान केंद्रों पर पहले से विवाद हुए हैं, या विवाद होने की संभावना है, उनकी सूची पहले से ही तैयार कर लें। समस्त सीओ अपने संबंधित एसडीएम के साथ मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता की जांच कर लें। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने समस्त एसडीएम को निर्देश दिया कि नामांकन स्थल, पोलिंग पार्टी रवानगी व वापसी स्थल, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल को चिह्नित करते हुए उसकी सूची उपलब्ध कराएं। साथ ही रूट चार्ट भी उपलब्ध कराएं। इस मौके पर एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, आईपीएस प्रशिक्षु शक्ति मोहन अवस्थी, एसपी ग्रामीण राहुल रूसीया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें