फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक वर्ग में राजन तो बालिका वर्ग में श्रेया ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। अतरौलिया ब्लाक के सेलरापट्टी गांव के मैदान में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी उम्र के लोगों ने भाग लिया। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में राजन यादव प्रथम, सुमित द्वितीय स्थान, 400 मीटर में सर्वेश यादव व 800 मीटर दौड़ मे श्रीकांत निषाद प्रथम स्थान पर रहे। 1500 मीटर में दीपक प्रथम, मंगलेश्वर पांडेय द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 100 मीटर में श्रेया प्रथम, साक्षी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला गोला डिस्कस जैवलिन थ्रो, लंबी कूद, ऊंची कूद, कुश्ती में प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अनीश कुमार मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी रविशंकर यादव, सीएससी प्रभारी डॉक्टर शिवाजी, प्रेमचंद्र यादव, रमेश सिंह, लालधारी, गया प्रसाद वर्मा सहित आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें