फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: किशमिश 100 तो बादाम 200 रुपये तक हुआ महंगा

विज्ञापन
नगर पालिका रोड पर लगी मेवे की दुकान। संवाद - फोटो : जहांगीराबाद में सजा खाटू श्याम का दरबार।
विज्ञापन
आजमगढ़। होली, ईद जैसे प्रमुख त्योहारों से पहले बाजार में सूखे मेवों की कीमतों में तेजी आ गई है। अभी त्योहारों में कुछ दिन शेष हैं, लेकिन बाजार में इनके भाव बढ़ गए हैं। सहालग और रमजान के चलते पहले से ही सूखे मेवों की बिक्री बढ़ी हुई थी। अब त्योहार नजदीक आने से काजू, बादाम, गरी, किशमिश, मखाना, छुहारा और अंजीर समेत अन्य मेवों के दामों में 100 से 200 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दाम बढ़ने से आमजन का बजट प्रभावित हो रहा है और कई लोग खरीदारी को लेकर असमंजस में हैं। किराना व्यापारी मनोज जायसवाल ने बताया कि त्योहारों के दौरान मेवों की मांग अचानक बढ़ जाती है। इसके कारण थोक मंडियों में कीमतों में उछाल आता है, जिसका सीधा असर खुदरा बाजार पर पड़ता है। परिवहन लागत, बाहरी राज्यों की मंडियों के भाव और वस्तुओं की उपलब्धता भी कीमतों को प्रभावित करती हैं। दुकानदार अशोक गुप्ता ने बताया कि सहालग और त्योहारों में सूखे मेवों की मांग बढ़ जाती है। इसके कारण यह महंगे बिकने लगते हैं।
विज्ञापन

मेवा- पहले- अब दाम
किशमिश- 550- 650
बादाम- 1000- 1200
गरी- 350- 400
छुहारा- 360- 450
मखाना- 1000- 1200
काजू- 1000- 1100
नोट- सूखे मेवों के दाम किलो में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें