फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 1.36 लाख के गबन के आरोप में गिरफ्तार

विज्ञापन
बरदह पुलिस द्वारा पकड़ा गया गबन का आरोपी अशोक।। श्रोत-पुलिस
विज्ञापन
आजमगढ़। थाना बरदह पुलिस ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) की धनराशि के गबन के आरोप में अशोक कुमार गुप्ता को रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर योजना के तहत मिली राशि में अनियमितता कर धन का दुरुपयोग करने का आरोप है। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि वादी सौरभ कुमार निवासी ग्राम मुस्तफाबाद थाना बक्सा जनपद जौनपुर (सहायक विकास अधिकारी) ने प्रार्थना पत्र दिया था। अवगत कराया था कि आरकेवीवाई योजना के तहत प्राप्त 5,00,000 रुपये की धनराशि में से 1,36,274.84 रुपये का गबन किया गया है। शिकायत पर थाना बरदह में 28 फरवरी 2025 को अशोक कुमार गुप्ता निवासी अबुसईदपुर थाना गंभीरपुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की विवेचना के दौरान रविवार को पुलिस टीम ने आरोपी अशोक कुमार गुप्ता को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें