फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका के दूषित पानी का मुद्दा उठाना पड़ गया भारी

विज्ञापन
सुबारकपुर में इसी फेसबुक पोस्ट पर पालिका की ओर से तहरीर दी गई है। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। पानी को लेकर सोशल मीडिया के जरिए आम जनता को भड़काने का आरोप लगाकर मुबारकपुर कस्बे के आमिर फहीम के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने थाने में तहरीर दी है। चेयरमैन करीमुन्निशा की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है। वहीं आमिर का कहना है कि पालिका के खिलाफ बोलना उसे भारी पड़ा है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता आमिर फहीम छह माह से कस्बे में फैले पीलिया के लिए मुख्य जिम्मेदार नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। उनका आरोप है कि उस पर लगाम कसने के लिए पुलिस का सहारा लिया जा रहा है। इसके साथ ही तरह-तरह से धमकियां भी दी जा रही हैं। आमिर फहीम ने बताया कि नपा प्रशासन कस्बे में पीलिया से अब तक हुए 11 लोगों और दो गर्भस्थ शिशु की मौत का जिम्मेदार है। नपा प्रशासन की लापरवाही के चलते कस्बे में पीलिया की हालत बद से बदतर होती जा रही है। पीलिया के नाम पर लाखों की धनराशि उड़ा दी गई। वहीं चेयरमैन का कहना है कि फहीम कस्बे में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें