फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्डों के लंबित वेतन दिलाने की मांग उठाई

विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर वेतन न मिलने से नाराज होमगार्ड के जवान प्रदर्शन करते। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। तीन सूत्री मांगों को लेकर उप्र होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन ने शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। होमगार्डों ने लंबित वेतन दिलाने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष लालबहादुर पाठक ने कहा कि होमगार्ड्स जवानों की उपेक्षा किया जा रहा है, जो एसोसिएशन को कतई बर्दाश्त नहीं है।
विज्ञापन

होमगार्ड्स सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सदैव शासन-प्रशासन के साथ खड़ा नजर आता है। ऐसे में संगठन ने मांग किया कि होमगार्ड्स जवान पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कोरोना जैसी महामारी में भी ड्यूटी करते रहे। पांच माह (1-1-2020) से ड्यूटी भत्ता न मिलने के कारण होमगार्ड्स जवान व उनके परिवार भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। कुंभ मेला प्रयागराज 2019 में आजमगढ़ से लगभग 700 जवान ड्यूटी किए। आज तक ड्यूटी का पैसा नहीं मिल पाया। इसके अलावा एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि होमगार्ड्स मुख्यालय के डिप्टी कमांडेंट जनरल द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से बताया कि बजट आ गया है। विभागीय अधिकारियों की शिथिलता के कारण आज तक कुंभ मेला का पैसा नहीं मिला। ज्ञापन सौंपने वालों में लालबहादर पाठक, राजेश शुक्ला, मर्यादा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें