फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तेजी से भरे जा रहे बरसाती पानी निकलने के रास्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के किनारे बने महुला गढ़वल बांध की सुरक्षा को लेकर बाढ़ खंड द्वारा मरम्मत का कार्य तेज कर दिया गया है। एक तरफ तेजी से रेनकट (बरसाती पानी निकलने के रास्ते) भरे जा रहे हैं तो दूसरी ओर चूहों और साही के बनाए गए होल को भी बंद किया जा रहा है। इन सबके बीच रैन बसेरों की हालत अभी जस की तस है और शौचालयों की मरम्मत का कार्य भी नहीं कराया गया है। महुला गढ़वल बांध को लेकर बाढ़ खंड बंधे को सुरक्षित करने के उपाय में जुटा है। टेकनपुर गांव के सामने जहां पिछली बार बाढ़ में बंधा से कई जगह पानी बह रहा था वहीं उसी जगह पर बंधे के दक्षिण तरफ होल बना हुआ है। ऐसे में इन रेनकट भरे जा रहे हैं। बाढ़ चौकियों को चुस्त व दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। बाढ़ से बचाव के लिए महुला गढ़वल बांध पर टेकनपुर बरामदपुर के पास मिट्टी डालकर पाटा गया है। तो वहीं मिट्टी का स्टाक भी कहीं कहीं रखा गया है। रैन बसेरा जो ईश्माइलपुर, रोशनगंज, हैदराबाद आदि जगहों पर है उसकी बदतर स्थिति बनी है। साफ सफाई अभी तक नहीं कराई गई है। शौचालय उसी तरह पड़े हैं। एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह ने बाढ़ पूर्व सभी कार्य समय से पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें