फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: घर से नकदी समेत आभूषण चोरी, दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सारैन गांव में चोर ने एक घर में घुस कर नकदी समेत आभूषण चुरा लिए। सुबह जाग होने पर चोरी का पता चला। मकान स्वामिनी की दी गई तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है। गांव निवासिनी संगीता पत्नी बबलू राजभर ने दी गई तहरीर में बताया है कि बृहस्पतिवार की रात गांव का ही एक युवक घर में घुस गया। आलमारी खोल कर उसने नकदी और सोने के आभूषण चुरा लिए। खटर पटर की आवाज सुनकर परिजनों की नींद टूट गई। लोगों के शोरगुल पर वह छत से कूदकर भागने लगा। लोगों ने उसे दौड़ा कर पकड़ा लेकिन वह अपने को किसी तरह छुड़ा कर भाग निकला। परिजनों ने डायल 112 पर फोन किया तो पुलिस ने एक आरोपित युवक को हिरासत में लिया। उसके बताने पर एक अन्य युवक को भी पुलिस अपने साथ थाने ले गई। हालांकि थाने पर पहुंचे गांव के कई लोगों ने हिरासत में लिए गए दूसरे युवक को निर्दोष बताया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें