फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरूआती बारिश में ही नाले का पानी घरों में

Tue, 04 Jul 2017 11:57 PM IST
azamgarh
विज्ञापन
नगर के बदरका ईदगाह के सामने गली में जमा नाले का गंदा पानी।
विज्ञापन
आजमगढ़। अभी ढंग से बारिश शुरू भी नहीं हुई है और लोगों के सामने परेशानियां सिर उठाने लगी है।  बारिश के बाद नाले का पानी ओवरफ्लो होकर बदरका मुहल्ले में ईदगाह के पास लोगों के घरों में घुस गया है। इसके चलते यहां के लोग बेहद परेशान हैं। नाले की सफाई न होने सहित अन्य कारणों से बारिश होने पर नाले का गंदा पानी जमा हो जाता है। मुहल्ले के लोगों ने नगरपालिका प्रशासन सहित जिलाधिकारी को पत्र देकर अवगत कराया लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन को बाध्य होंगे।       
विज्ञापन


बदरका ईदगाह के पास नाले के जाम होने और पानी की निकासी न होने से बारिश के दौरान गंदा पानी आस-पास स्थित गलियों सहित लोगों के आवास में घुस जाता है। जिससे आस-पास के लोगों का जीवन नारकीय हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गलियों में गंदा पानी जमा हो जाने के कारण घर से निकलना दूभर हो जाता है। बच्चे स्कूल जाने के दौरान गंदे पानी में गिरकर घायल हो जा रहे हैं। क्षेत्र के आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व में सड़क निर्माण के दौरान गली को सड़क के बराबर नहीं किया गया और न ही नाली ऊपर की गई।

जिसके कारण मेरे घर जाने वाली गली और डा. आजमी के घर के बगल की गली सड़क से लगभग एक फीट नीचे हो गई है। बारिश के दौरान जब नाला ओवरफ्लो होता है तो सारा गंदा पानी गली के साथ घर में घुस जाता है। जिससे घर से निकलना दूभर हो जाता है। वर्तमान में बारिश के बाद स्थिति काफी बदत्तर हो गई है। बच्चे आए दिन स्कूल जाने के दौरान गंदे पानी में गिरकर घायल हो जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नगरपालिका प्रशासन को अवगत कराया गया था। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें