फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में कुछ देरकी बारिश ने पहुंचाई गर्मी से राहत

विज्ञापन
रानी की सराय में दोपहर में जमकर बारिश हुई। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में सोमवार की सुबह बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। लेकिन इसके बाद फिर निकली धूप में उमस को और बढ़ा दिया। वहीं बारिश ने सड़कों की दुर्दशा को भी उजागर कर दिया लेकिन किसानों की नर्सरी को फायदा पहुंचाया।
विज्ञापन

विगत कई दिनों से जनपद में उमस भरी गर्मी पड़ रही थी। लेकिन प्री मानसून की हल्की बारिश ने कुछ देर के लिए लोगों को राहत पहुंचाई। लेकिन दोपहर बाद निकली धूप ने उमस और गर्मी को और बढ़ा दिया। हालांकि किसानों की धान की नर्सरी को फायदा पहुंचाया है। अब उन्हें एक दो दिन तक पानी चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बिंद्राबाजार प्रतिनिधि के अनुसार बरसात होने से किसानों व जन मानस को राहत हुई लेकिन बिंद्राबाजार में जल निकासी की व्यवस्था न होने से सड़कों पर जबरदस्त पानी भर गया। जिससे आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। ग्राहक भी दुकानों पर पहुंचने से कतराने लगे। क्योंकि दुकानों के सामने भी काफी पानी जमा हो गया था। रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार केे हुई बारिश ने रानी की सराय कस्बे की सड़क कीचड़ से भर गई। सड़क में जगह-जगह बने गड्ढ़े लोगों के मुसीबत का सबब बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें