फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: उमस के बाद शाम को बारिश ने दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन भर उमस के बाद बृहस्पतिवार की शाम हुई बारिश ने लोगों को काफी राहत दी। आसमान में काले बादलों के आने व हल्की हवाएं चलने से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन

दोे महीने से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को बीते रविवार की रात से बारिश का इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। हर रोज अच्छी बारिश हो रही है। बुधवार की शाम से शुरू हुई बारिश देर रात तक हुई। लेकिन बृहस्पतिवार को आसमान साफ हो गया था। जिसके कारण धूप भी निकल आई थी। धूप के कारण उसम बढ़ गई थी। लेकिन शाम को साढ़े चार बजे के बाद आधे घंटे तक अच्छी बरसात हुई। तापमान के नीचे आने और आसमान में बादल छाए रहने से मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया।
विज्ञापन

इधर प्रतिदिन हो रही बारिश से किसान भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। क्योंकि अब उनको अपनी धान की फसल बचाने लिए निजी संसाधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है। पांच दिन पूर्व दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था लेकिन अब प्रतिदिन बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट आया है। इससे खेतों की नमी भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें