फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: झमाझम बरसे बादल, गिरे कच्चे मकान, उखड़े पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन की शांति के बाद शनिवार की शाम एक बार फिर बदरा जिले में जम कर बरसे। झमाझम हुई बरसात के चलते शहर से लेकर गांव तक जहां पानी भर गया। वहीं तेज हवाओं के झोंकों के चलते कई जगहों पर पेड़ गिर गए। कुछ जगहों पर कच्चे मकान के भी गिरने की सूचना है। झमाझम हुई बरसात से लोगों को सुबह से बढ़ी उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली।
विज्ञापन

मानसून का आगमन हो चुका है। शनिवार की सुबह ही जिले में तेज हवाओं के साथ भारी बरसात की चेतावनी भी जारी हुई थी। जिसका असर शाम साढ़े छह बजे देखने को मिल ही गया। अचानक से तेज हवाएं चलने लगी। जिसके चलते कई जगहों पर पेड़ गिर गए तो वहीं कई घरों के छप्पर व टिनशेड आदि उड़ गए। तेज हवाओं के बाद बादल भी बरस पड़े और आधे घंटे ही सही लेकिन झमाझम हुई बरसात से शहर से लेकर गांव तक पानी-पानी हो गया।
शहर के निचले इलाकों में जगह-जगह जल जमाव हुआ। जिससे लोगो को अवागमन में दुश्वारियां झेलनी पड़ी। शुक्रवार को दिन में हुई बरसात के बाद से बदरा जैसे रूठ गए थे। जिसके चलते एक बारगी पुन: उमस भरी गर्मी पड़ने लगी थी। शनिवार की सुबह से जहां तेज धूप हुई तो वहीं दिन भर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान नजर आए। शाम में झमाझम बरसात ने लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत पहुंचाया।
विज्ञापन

मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर तहसील क्षेत्र में भी जम कर बरसात हुई। खेतों में पानी भर जाने से किसानों के चेहरों पर भी खुशी छा गई है। पवई संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में अच्छी बरसात देखने को मिली। बिंद्रा बाजार संवाददाता के अनुसार झमाझम बरसात से लोगों को गर्मी से जहां राहत मिली तो वहीं सड़कों पर जमा हुआ पानी लोगों के लिए मुसीबत भी बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें