फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कार दुर्घटना में रेलवे कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। शादी समारोह से लौट रहे रेलवे कर्मचारी की कार शुक्रवार की रात जौनपुर जनपद के शाहगंज में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में रेलकर्मी की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पवई थाना क्षेत्र के खैरुद्दीनपुर गांव के रहने वाले 27 वर्षीय परमेश्वर यादव वाराणसी में रेलवे में तैनात थे। वह शुक्रवार को अपनी रिश्तेदारी में शादी के कार्यक्रम में शामिल होने अपने भांजे बिट्टू व गांव के पलविंद्र के साथ जौनपुर गए थे। रात में तीनों कार से घर लौट रहे थे। जौनपुर जनपद के शाहगंज में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में रेलवे कर्मचारी परमेश्वर की मौत हो गई। अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मचा गया। मृतक पांच बहनों में इकलौता था। उनका एक बेटा व एक बेटी है। सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जौनपुर भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें