फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आधे घंटे बंद रहा फाटक, जाम में फंसा स्वतंत्रता दिवस जुलूस

विज्ञापन
मुंडियार रोड स्थित रेलवे फाटक पर गिट्टी लदी मालगाड़ी के खड़े रहने से लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
फूलपुर। शाहगंज-मऊ रेलखंड पर खुरासन रोड रेलवे स्टेशन के पास मुंडियार रोड स्थित रेलवे फाटक पर शनिवार को गिट्टी लदी मालगाड़ी करीब आधे घंटे तक खड़ी रही। फाटक बंद रहने से क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर निकाले गए जुलूस में शामिल बच्चों का काफिला भी जाम में फंस गया। तेज धूप में काफी देर तक खड़े रहने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे ट्रैक की मजबूती के लिए मऊ-शाहगंज के बीच ट्रैक के किनारे गिट्टी गिराने का काम चल रहा है।
इसी क्रम में गिट्टी लदी मालगाड़ी करीब 11:45 बजे मुंडियार रोड रेलवे फाटक पर पहुंची।
फाटक बंद कर मालगाड़ी से गार्ड की तरफ गिट्टी गिराने का काम शुरू किया गया। करीब आधे घंटे तक फाटक बंद रहने से दोनों ओर यातायात बाधित रहा और लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिट्टी गिराने का काम पूरा होने के बाद मालगाड़ी आगे बढ़ी। इसके बाद गेटमैन ने फाटक खोला, तब यातायात सामान्य हो सका।
खुरासन रोड रेलवे स्टेशन अधीक्षक शंभू सिंह ने बताया कि सरायमीर-खुरासन रोड के बीच एक घंटे का ब्लॉक लिया गया था।
इसी दौरान ट्रैक किनारे गिट्टी डालने का काम कराया जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें