फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिना सूचना के पांच घंटे बंद कर दी रेलवे क्राॅसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। बिना किसी सूचना और रूट डायवर्जन के सोमवार को रेलवे ने दीदारगंज रोड रेलवे क्राॅसिंग को पांच घंटे से अधिक समय तक बंद कर दिया। इस दौरान अंबारी-माहुल मार्ग पूरी तरह से बंद रहा। इसके चलते राहगीर क्राॅसिंग के दोनों तरफ फंसे रहे। जबकि विभाग के कर्मचारियों के अनुसार, एसडीएम फूलपुर से अनुमति ली गई थी। सूचना देना और डायवर्जन करना उनकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

रेलवे विभाग पटरियों का कार्य करा रहा है। सोमवार को यह कार्य दीदारगंज रेलवे रोड क्रॉसिंग पर किया जा रहा था। सोमवार को दिन में लगभग 12 बजे क्राॅसिंग पर काम शुरू हुआ। क्राॅसिंग पर काम चलने के कारण छात्र और क्षेत्रीय लोग, दो पहिया, चार पहिया वाहन क्राॅसिंग के दोनों तरफ फंसे रहे। शाम करीब साढे़ पांच बजे के बाद रास्ता चालू हो सका। इस दौरान क्राॅसिंग पर जाम लगा रहा। दो पहिया और साइकिल सवार जान जोखिम में डालकर बाइक और साइकिल ले जाते रहे। क्षेत्र के ब्रजेश यादव, मूलचंद मौर्य, कृष्ण कुमार यादव, महफूज आजमी आदि लोगों का कहना है कि यह कार्य रात को भी किया जा सकता था। यदि रात में कार्य किया गया होता तो स्कूली छात्र छात्राओं और क्षेत्रीय जनता को परेशानी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें