फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल टिकट का फर्जीवाड़ा करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रेलवे की वेबसाइट हैक कर फर्जी तरीके से ई टिकट निकालकर विभाग को चुना लगाने वाले तरवां बाजार के दुकानदार को आरपीएफ की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान 19800 रुपये, कंप्यूटर, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक आदि बरामद हुआ। पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी मिर्जा राशिद बेग के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी नवरत्न प्रजापति पुत्र पतिराम प्रजापति है। वह तरवां थाने के बरहता विजयपुर गांव का निवासी है। वह तरवां बाजार में कंप्यूटर सेंटर चलाता है। शनिवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर पुलिस नवरत्न प्रजापति के दुकान पर छापा मारा। इस दौरान दुकान से यूज दो टिकट कीमत 3949 रुपया, अनयूज्ड 6 ई टिकट कीमत 6 121 रुपया, दो पर्सनल आईडी पर बने हुए टिकट बरामद हुए। इसके अलावा इलाहाबाद बैंक के खाते से चार माह और और स्टेट बैंक का तीन माह का बैंक विवरण प्राप्त करने पर पता चला कि कुल 63 ईटिकटों का कीमत 74166 का निकासी हुआ है। पुलिस दुकान से एक मॉनिटर, एक सीपीयू, एक प्रिंटर, नगद 19800 रुपया, दो एटीएम कार्ड, दो पासबुक, एक चेक बुक, तीन रजिस्टर बरामद की। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि नवरत्न प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज कर रविवार को उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें