फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अरूशा में धर्म परिवर्तन की सूचना पर छापेमारी, दंपती पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के अरूशा गांव में बृहस्पतिवार को एक घर में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर धर्म परिवर्तन करा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, मौके पर 30 से अधिक महिलाएं और पुरुष मौजूद थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि इस गतिविधि में बाहरी लोग शामिल हैं, जो स्थानीय लोगों को देवी-देवताओं की पूजा करने से रोकते हैं और लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। उनका कहना है कि यह सिलसिला लगातार चल रहा था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। अहरौला थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और घटनास्थल पर पहुंची। वहां कुछ लोग मौजूद थे, जिनमें से गृह स्वामी गुलाब और उसकी धनदेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि गुलाब को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें