फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राहुल गांधी का फूंका पुतला

विज्ञापन
11 बूढ़नपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बूढ़नपुर। भाजपा के मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को बूढ़नपुर चौराहे पर कांग्रेस के राहुल गांधी के अलावा तेजस्वी यादव का पुतला फूंका। विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में ओछी बात करना राहुल गांधी व तेजस्वी यादव जैसे नेताओं को शोभा नहीं देता है। जिनके दामन खुद दागदार हों वह दूसरे के दामन में न झांकें। पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि पीएम पर टिप्पणी इस तरह के जिम्मेदार नेताओं को नहीं करनी चाहिए। राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। रिखू पटेल ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर अरविंद शर्मा, राजेश सिंह, रमाकांत राजभर, दीपक मोदनवाल, जगन्नाथ राजभर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें