फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहों पर अतिक्रमण देख भड़के डीएम

Thu, 05 Nov 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने मंगलवार की देर रात चौराहों पर हो रहे सुंदरीकरण का जायजा लिया। उन्होंने कार्य में लगे विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन


साथ ही मातहतों को चौराहों और तिराहों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश भी दिया। डीएम ने रेलवे स्टेशन तिराहे की सड़क पर पड़ने वाले पेड़ों, विद्युत पोलों और हैंडपंपों सहित डिवाइडर को ठीक करने के निर्देश दिए।

कहा कि आजमगढ़ को आधुनिक आजमगढ़ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।  चौराहों और तिराहों पर से अतिक्रमण हटा दिया गया है, जहां कही भी अतिक्रमण है उसे भी जल्दी हटाया जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं  होगा। सिविल लाइन चौराहे के निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि यह महत्वपूर्ण चौराहा है।

इसे और सुंदर बनाया जाएगा। उन्होंने यहां डिवाइडर बनाने का निर्देश पीडब्लूडी के अभियंता अमिनेश कुमार को दिया। इस दौरान एसपी राकेश चंद्र साहू, डीएफोओ एससी त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें