फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से रची गई थी रंगदारी मांगने की साजिश

Mon, 15 Jun 2015 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोयला कारोबारी रिजवान अहमद से पांच लाख रुपये रंगदारी अंगद निषाद ने जेल में बंद अपने साथी गोलू सोनकर के कहने पर मांगी थी। दरअसल गोलू को जेल में चर्चित बदमाश अमरजीत यादव और उसके गिरोह के लोग परेशान करते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए गोलू ने अमरजीत के नाम से रंगदारी मंगवाई ताकि उसके खिलाफ मुकदमा हो जाए और वह दूसरी जेल में शिफ्ट कर दिया जाए।
विज्ञापन

इसका खुलासा बिलरियागंज पुलिस ने अंगद निषाद को गिरफ्तार कर किया है। बकौल पुलिस कप्तानगंज कस्बा निवासी अंगद निषाद और शहर के हर्रा की चुंगी मुहल्ला निवासी गोलू सोनकर घनिष्ठ मित्र हैं। बीते कई माह से गोलू सोनकर मंडल कारागार में बंद है। वहां पहले से मौजूद अमरजीत और उसके गिरोह के सदस्य उसे आए दिन परेशान करते हैं। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर गोलू ने जेल से ही अपने मित्र अंगद निषद को अमरजीत यादव के नाम पर कोयला कारोबारी रिजवान अहमद के मोबाइल पर फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने को कहा ताकि वह अमरजीत को फंसाकर उससे बदला ले सके। तय योजना के अनुसार 25 मई की रात अंगद निषाद ने कोयला कारोबारी रिजवान अहमद के मोबाइल पर फोन कर रंगदारी मांगी। मामला जब पुलिस तक पुहंचा और एसपी ने जेल में छापा मारा तो वहां से 54 मोबाइल बरामद हुए। एसओ बिलरियागंज ने बताया कि कोयला कारोबारी की ओर से उपलब्ध कराए गए नंबर की जब जांच की गई तो उसमें अंगद निषाद का नाम आया। ऐसे में पुलिस ने अंगद को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछा दिया। मुखबिर की सूचना पर शनिवार की शाम उसे कप्तानगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने पूरी सच्चाई बयां कर दी। एसओ उमेश चंद पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार अंगद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें