फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियोलाजिस्ट बीमार, एक माह से सोनोग्राफी ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मेमोग्राफी और ईको मशीन की अबतक उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है जबकि रेडियोलाजिस्ट के बीमार होने के कारण एक माह से सोनोग्राफी जांच भी ठप है। इसके चलते मरीजों को सोनोग्राफी के लिए भटकना पड़ रहा है। जांच के नाम पर एक्स-रे और सीटी स्कैन के अलावा पैथलॉजी जांच की सुविधा ही उपलब्ध है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब एक हजार मरीजों का आना होता है। कहने को तो यह अस्पताल मंडलीय स्तर का है लेकिन अब तक यहां मंडलीय अस्पताल जैसी सुविधाएं नहीं उपलब्ध हो सकी हैं। मेमोग्राफी व ईको मशीन की सुविधा अब तक उपलब्ध नहीं करायी जा सकी है। वहीं जिला अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन तो है लेकिन एक माह से वह भी बंद पड़ी है। इसके पीछे कारण रेडियोलॉजिस्ट का बीमार होना बताया जा रहा है। प्राइवेट सोनोग्राफी सेंटरों पर जांच के लिए अधिक शुल्क लिया ज ारहा है।
जिला अस्पताल में वर्तमान में सीटी स्कैन व एक्स-रे के साथ ही पैथलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध है। सीटी स्कैन पीपीपी मॉडल पर संचालित हो रहा है। कभी-कभार कोई टेक्निकल फॉल्ट होने पर ही मरीजों को इन जांच की सुविधा से वंचित होना पड़ता है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन की माने तो अभी मेमो व ईको मशीन की सुविधा नहीं उपलब्ध करायी जा सकी है। यहां इनकी जरूरत ह ैऔर शासन को पत्र भेजा गया है लेकिन अब तक कोई प्रस्ताव आदि नहीं मांगा गया है।
0
एक्स-रे, सीटी स्कैन मशीन चल रही है। रेडियोलॉजिस्ट के बीमार होने के चलते एक माह से सोनोग्राफी नहीं हो पा रही है। वहीं मेमोग्राफी व ईको मशीन की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है।-डॉ. एके सिंह, प्रभारी एसआईसी, जिला अस्पताल आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें