फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसान को सही रास्ता बताता है कुरआन

Fri, 01 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
कुरआन प्रवचन कार्यक्रम
विज्ञापन
बदरका स्थित कर्बला के मैदान में गुरुवार को आयोजित कुरआन प्रवचन कार्यक्रम में जमात-ए-इस्लामी हिंद के केंद्रीय सचिव इकबाल मुल्ला ने कहा कि कुरआन इंसान को सही रास्ता बताने का सबसे बेहतर ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि कुरआन मक्का में हजरत मोहम्मद साहब पर 23 वर्षों तक अवतरित हुई, इसकी हर वाणी अल्लाह की वाणी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुरआन में आया है कि अल्लाह के अलावा किसी और को खुदा मानकर सजदा न करो, यह सबसे बड़ा गुनाह है। अल्लाह इस गुनाह को कभी माफ नहीं करेगा। कुरआन की बातों को अगर अपनाया जाए तो पूरी दुनियां में अमन शांति कायम हो सकती है।

जमात-ए-इस्लामी हिंद के पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नईम अहमद ने कहा कि कुरआन में अल्लाह का कलाम है, जिसकी बातें सीधे असर डालती है। कुरआन किसी एक धर्म जाति के लिए नहीं बल्कि पूरी इंसानियत के लिए अवतरित हुआ है।
विज्ञापन


अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मौलाना मतीउल्लाह मदनी ने और संचालन अकील अहमद ने किया। इस मौके पर मोहम्मद असदुल्लाह, मुदस्सिर, जुल्फेकार, कलीम, रेहानुलहक आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें