अतौलिया। स्थानीय क्षेत्र के भदेवा, मझौली गांव में कोटा चयन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। शनिवार को कोटा चयन को लेकर खुली बैठक आयोजित थी। जिसमें विवाद की आशंका पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी पहुंच गई थी। वहीं शनिवार को हुई बैठक में भी कोटा का निर्धारण नहीं हो सका और अगली तिथि 25 नवंबर निर्धारित की गई है।
भाजपा नेता प्रमोद सिंह के अनुसार एडीओ पंचायत बाबूराम यादव कोटा चयन को लेकर आयोजित खुली बैठक में शनिवार को भी पहुंचे थे। वहीं उन्होंने सीडीओ व एसडीएम से खुली बैठक के बजाए समूह द्वारा चयनित व्यक्ति को कोटा आवंटित करने का मांग किया। इसके बाद भी एडीओ पंचायत खुली बैठक के माध्यम से कोटा निर्धारण की कवायद में जुटे हुए है। उन्होंने आशंका जतायी है कि बलिया जैसी घटना कहीं यहां भी न हो जाए। शनिवार को आयोजित बैठक में भी कोटे का निर्धारण न होने पर एडीओ पंचायत ने अब नई तिथि 25 मई निर्धारित किया है। कुछ लोग गुप्त मतदान की भी मांग कर रहे है। ताकि बड़ा विवाद न हो सके। इसके बाद भी एडीओ पंचायत बाबूराम खुली बैठक में दुकान के चयन की बात पर अड़े है। एडीओ पंचायत बाबूराम का कहना है कि एक प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद अब तीन प्रत्याशी मैदान में है। नई तिथि 25 नवंबर को निर्धारित की गई है। वहीं कोटा चयन को लेकर आयोजित खुली बैठक में मारपीट की सूचना पर एसओ अतरौलिया दिनेश कुमार यादव भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे।