फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-आॅटो की टक्कर में िश्ाक्षिका मरी, 7 जख्मी

Sun, 30 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र के पासीपुर गांव के पास शनिवार की सुबह सड़क पर आई मुर्गी बचाने के चक्कर में अनियंत्रित आटो रिक्शा पहले से खड़े एक ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर पलट गया। हादसे में प्राइवेट विद्यालय की अध्यापिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

  अतरौलिया थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर पवनी गांव निवासी आरिया (22) पुत्री युनूस दो भाइयों में बड़ी थी। वह अतरौलिया बाजार स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। शनिवार को आरिया अपनी मां निलोफर (47) के साथ जिला मुख्यालय जाने के लिए कोयलसा बाजार से आटोरिक्शा में बैठी थी। आटो में मां-बेटी के अलावा कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ककरही गांव निवासी वसीर (35) पुत्र इस्लाम, महराजगंज थाना क्षेत्र के संसारे गांव निवासी प्रह्लाद (30) पुत्र बासदेव, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वासीजफ्तीमाफी गांव निवासी चंदन राजभर (16) पुत्र स्व. रमेश सहित आठ लोग बैठे हुए थे।
विज्ञापन


  सुबह करीब नौ बजे जैसे ही आटोरिक्शा पासीपुर गांव के पास पहुंचा कि एकाएक मुर्गी सामने आ गई। आटो चालक मुर्गी को बचाने का प्रयास किया तो आटो अनियंत्रित होकर खड़े ट्रैक्टर से टकराने के बाद पलट गया।
विज्ञापन

  इसमें दबकर सभी आठ लोग घायल हो गए। जब तक लोग घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि आरिया की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों को     जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डाक्टर ने निलोफर और चंदन की हालत गंभीर बताई है। घटना के बाद आरिया के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस        पंचनामा कर आरिया की           लाश को घरवालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें