फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को पूरा होने में लग सकता है और एक से दो माह

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। इसका काम अप्रैल माह तक पूरा करना था लेकिन कोविड की दूसरी लहर के चलते काम रुक गया था। अब इस प्रोजेक्ट का काम जुलाई माह तक पूरा होने की उम्मीद है। वैसे तो 340 किमी लंबे इस एक्सप्रेस वे का अब तक 88 फीसदी काम पूरा हो चुका है लेकिन जनपद में अब तक 86 फीसदी काम ही हो पाया है। यूपीडा के अधिशासी अभियंता के मुताबिक सर्विस रोड का काम बाकी है, जिसे दो महीने में पूरा कर लिया जाएगा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की जिले में कुल लंबाई 84 किलोमीटर है। फूलपुर तहसील क्षेत्र में 32, निजामाबाद में 22, सगड़ी में 15 और सदर तहसील क्षेत्र में 41 गांवों से होकर यह सड़क गुजर रही है। एक्सप्रेसवे के लिए जनपद में कुल 1020 हेक्टेयर जमीन ली गई है। शासन ने पहले दिसंबर 2020 की डेडलाइन तय की थी, जिसे बढ़ाकर मार्च 2021 कर दिया गया था। कोरोना महामारी के कारण निर्माण अभी पूरा नहीं हो पाया है। यूपीडी के अधिशासी अभियंता एनआर नाडर ने बताया कि जनपद में 86 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। अभी एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा होने में दो महीने का समय और लग सकता है। कई जगह अंडर पास बने हैं, जिन्हें मुख्य मार्ग से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें