फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस निर्माण में लगे मजदूरों को भगाया, गाड़ियों को तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लगे मजदूरों को बुधवार को जहानागंज थाने के अतरारी गांव के ग्रामीणों ने मारपीटकर भगा दिया। साथ ही उनकी गाड़ियां भी तोड़ दीं। मामले में जहानागंज थाने में ग्राम प्रधान कोईलारी सहित 23 लोगों को आरोपित किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उपेंद्र कुमार सिंह निवासी गौतमबुद्ध नगर ने थाने में तहरीर देकर जहानागंज के कोईलारी गांव के प्रधान अखिलेश राजभर, राजन राजभर, कांती राजभर को नामजद और 20 अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। उपेंद्र सिंह के मुताबिक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण चल रहा है। जहानागंज थाने के अतरारी के पास सड़क का निर्माण हो रहा है। इसके लिए बगल वाले गांव कोईलारी से मिट्टी ली जा रही है। बुधवार को मजदूर गाड़ी लेकर मिट्टी निकालने का काम कर रहे थे तभी गोलबंद होकर आरोपी पहुंचे और सबको मारपीटकर भगा दिया। साथ ही गाड़ियों के शीशे आदि तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जहानागंज राकेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें