फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते की जमीन की खरीद पूरी, परिसर के लिए भी हुआ 46 एकड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद के मोहब्बतपुर में बनने वाले राज्य विवि के लिए रास्ते की जमीन लगभग शत प्रतिशत खरीदी जा चुकी है। वहीं, परिसर के लिए भी 46 एकड़ भूमि की व्यवस्था हो चुकी है। पीडब्ल्यूडी की ओर से डीपीआर तैयार करने के लिए न्यूनतम आवश्यकताओं की सूती भी मुख्यालय भेज गई है। प्रदेश सरकार और पूर्वांचल विवि ने आजमगढ़ राज्य विवि के निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये देने की भी स्वीकृति दे दी है। प्रदेश सरकार ने विवि निर्माण के लिए पहले ही बजट में 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। इससे साफ है कि डीपीआर तैयार और स्वीकृत होते ही विवि का निर्माण शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

बीते लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने आजमगढ़ नमें राज्य विवि की स्थापना के लिए 50 एकड़ नि:शुल्क भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए गए थे। सदर तहसील के मोहब्बतपुर में 38 एकड़ (14.801 हेक्टेयर) ग्राम सभा की भूमि विश्वविद्यालय के नाम की गई थी। महलिया और दौलतपुर में विवि तक पहुंचने के रास्ते के लिए 1.7246 हेक्टेयर और मोहब्बतपुर में विवि परिसर के लिए 4.7330 हेक्येर भूमि खरीदी जानी थी। शासन के धनराशि जारी करने के बाद रास्ते के लिए शत प्रतिशत जमीन खरीद ली गई है। वहीं, विवि परिसर के लिए भी अब तक हुई खरीद के बाद लगभग 46 एकड़ भूमि की व्यवस्था हो चुकी है। शेष भूमि भी जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया है। विवि के निर्माण के लिए शासन की ओर से बजट में 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया था। वहीं, आजमगढ़ राज्य विवि पूर्वांचल विवि के कट कर बनेगा। इसलिए पूर्वांचल विवि से भी निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये देने की स्वीकृति दे दी गई है। वहीं, निर्माण के लिए तय कार्यदायी संस्था विवि से न्यूनतम आवश्यकताओं की सूची ले डीपीआर तैयार करने के लिए मुख्यालय भेज दिया। डीपीआर तैयार होने के बाद जल्द निर्माण शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें