फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखन निर्वाचन सामग्री की खरीद और वाहनों का समय से करें अधिग्रहण : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लेखन निर्वाचन सामग्री की खरीद और बड़े व छोटे वाहनों का अधिग्रहण समय से कर लिया जाए। वाहनों के लिए ईंधन के लिए पेट्रोल पंप का अधिग्रहण एवं लाग बुक आदि की व्यवस्था भी कर लें। मतदान केंद्रों की सूची को अंतिम रूप देते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस विभाग से शेयर करें। ताकि व्यवस्थाएं सुदृढ़ हो सके। उक्त बातें जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न कार्यों के लिए नामित नोडल व सहायक नोडल अधिकारी शामिल रहे। डीएम ने स्वीप नोडल अधिकारी को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए निर्देश दिए। कहा कि शैक्षणिक संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित कराया जाए। उन्होंने सभी नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने के निर्देश दिए। किसी भी दशा में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो। उन्होंने पीडब्ल्यूडी व विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि पोल से, कार्यालय भवनों व परिसर को प्रचार सामग्री से मुक्त रखें।
कहा कि कंट्रोल रूम प्रॉपर तरीके से चलते रहना चाहिए। किसी प्रकार के फोन आने पर तत्काल निस्तारण कराए। मतपत्र व पोस्टल बैलट पेपर समय से प्रिंट कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, मुख्य कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. इंद्र नारायण तिवारी, पीडब्ल्यूडी, विद्युत व सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें