फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: होटल में आपत्तिजनक हालत में मिले पांच जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली के टिकरगाढ़ स्थित एक होटल से सोमवार को पुलिस ने छापेमारी कर पांच जोड़ो को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पांचों जोड़ो को थाने लाकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। वही छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


देवगांव कोतवाली प्रभारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि लालगंज कस्बा के टीकरगाढ़ स्थित एक होटल में पांच जोड़े नवयुवक व युवती मौजूद है। संभवतः देह व्यापार होटल के कमरे में चल रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम दिन में लगभग 2 बजे दबिश देने पहुच गई। पुलिस के पहुचते ही होटल में हड़कंप मच गया। होटल से पुलिस ने पांच जोड़ो को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पुलिस टीम सभी को हिरासत में ले कर देवगॉव कोतवाली लायी। जहाँ पूछताछ की कवायद अभी चल रही है। वही परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। इसके साथ ही छह के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। अभी जांच पड़ताल जारी है। जिसके चलते पुलिस ने नामजद किये गए लोगो के नाम का खुलासा नही किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें