फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पंपिंग स्टेशन जल भराव से लोगों को दिलाएंगे मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बरसात के समय शहरवासियों को जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने अपने छह पंपिंग स्टेशनों को सक्रिय कर दिया है। इसके अलावा 11 पंपसेट इमरजेंसी के लिए रखे गए हैं। जहां पर जलभराव की स्थिति होगी वहां पर इसे लगाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में 25 वार्ड हैं। बरसात के दिनों में जल निकासी की व्यवस्था होने के बाद भी कई मुहल्लोंं में पानी भर जाता है। शहर के मड़या, सिविल लाइन, रैदोपुर, फरासटोला, बागेश्वर नगर सहित कई मुहल्लों में बरसात के दौरान पानी भर जाता है। इससे इन मुहल्लों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। शहरवासियों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने ठंडी सड़क, बागेश्वर नगर, फरासटोला सहित सभी पंपिंग स्टेशनों के कमियों को दूर कर सक्रिय कर दिया है। इसके अलावा 11 पंपसेट का इंमरजेंसी सेवा के लिए रखा गया है। अधिशासी अधिकारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि निचले मुहल्लों में जल भराव से निपटने के लिए सभी पंपिंग स्टेशनों को सक्रिय कर दिया है। इमरजेंसी सेवा के लिए भी 11 पंपसेट रखे गए हैं। बरसात में जल भराव की समस्या से निपटने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें