फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 89 बूथों पर चलेगा पल्स पोलियो अभियान, तैयारियों की समीक्षा

विज्ञापन
ठेकमा पीएचसी परिसर में पौधरोपण करते एसडीएम मार्टीनगंज सहित स्वास्थ्य विभाग के लोग। संवाद
विज्ञापन
आगामी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों के क्रम में शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा में उपजिलाधिकारी मार्टीनगंज अवनीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने अभियान की तैयारियों की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक के उपरांत एसडीएम ने अस्पताल परिसर में आम सहित अन्य फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि 28 जून को क्षेत्र के 89 पोलियो बूथों पर पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो से बचाव के लिए दो बूंद जीवन रक्षक दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। एसडीएम ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य कर्मियों, आशा, एएनएम तथा अन्य कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें