फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पोषण ट्रैकर एप के नाम पर साइबर ठगी 3 लाभार्थियों के खातों से 68 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के पोषण ट्रैकर एप पर लाभार्थियों के सत्यापन के नाम पर साइबर ठगों ने तीन लोगों को अपना शिकार बनाकर उनके बैंक खातों से 68,524 रुपये उड़ा लिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि साइबर सेल भी आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

ग्राम पांती खुर्द की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमलावती देवी के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर खुद को लखनऊ स्थित बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग का अधिकारी बताया। उसने कहा कि पोषण ट्रैकर एप पर सभी लाभार्थियों का तत्काल सत्यापन कराया जाना आवश्यक है।
आरोप है कि इसके बाद ठगों ने तीन लाभार्थियों से संपर्क कर सत्यापन के नाम पर उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा और उसे तत्काल खोलने का दबाव बनाया। जैसे ही लाभार्थियों ने लिंक पर क्लिक किया, उनके मोबाइल पर बैंक खातों से रुपये कटने के संदेश आने लगे। कुछ ही मिनटों में तीनों खातों से कुल 68,524 रुपये निकाल लिए गए। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ितों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पूरी बात बताई।
विज्ञापन

इसके बाद कमलावती देवी ने संबंधित मोबाइल नंबर और अन्य साक्ष्यों के साथ बिलरियागंज थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। साइबर सेल की मदद से ठगी गई धनराशि को होल्ड कराने और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें