सघन पल्स
पोलियो टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए शनिवार को जिला महिला अस्पताल से
जागरूकता रैली निकाली गई। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला
अस्पताल स्थित सीएमओ कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।
18 जनवरी को पोलियो बूथ
दिवस 18 जनवरी और 19 से 23 तक घर-घर टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए शनिवार
को जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली को जिला महिला चिकित्सालय से सुबह साढ़े
10 बजे अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. ऊषा जायसवाल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी
डा. वीबी सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डा. ऊषा
जायसवाल ने कहा कि टीकाकरण अभियान में 18 जनवरी को सुबह आठ बजे से शाम चार
बजे तक तक चलेगा। उन्होंने बुलउवा टोलियों को सक्रिय रहने का निर्देश दिया।
मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय कुमार, डा. एके दूबे, मुख्य
चिकित्सा अधीक्षक डा. अमिता अग्रवाल आदि उपस्थित थे।