फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालगंज में 'सत्ता का संग्राम': भाजपा सरकार के काम पर जनता से चर्चा, किसान-युवा और महिलाओं ने बताई मन की बात

Wed, 04 Nov 2026 10:07 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

उजाला का ‘सत्ता का संग्राम’ अभियान जनता के दरवाजे तक पहुंच रहा है। टीम ने आजमगढ़ जिले के लालगंज विधासभा क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में जाकर किसानों से खेत-खलिहान के मुद्दे समझे, बाजारों में व्यापारियों से कारोबार और सुरक्षा की स्थिति जानी, महिलाओं से उनके अनुभव पूछे और आम लोगों से विकास के कामकाज का हिसाब लिया।
विज्ञापन
लालगंज विधानसभा में सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट के साथ सियासी तापमान बढ़ने लगा है। जनता की नब्ज को टटोलने के लिए अमर उजाला की टीम ‘सत्ता का संग्राम’ अभियान के तहत प्रदेश की अलग-अलग विधानसभा सीटों में पहुंच रही है। टीम ने क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में किसानों, व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं और आम लोगों से सीधे बातचीत कर जाना कि उनके लिए इस चुनाव में सबसे बड़े मुद्दे क्या हैं, सरकार के कामकाज को वे किस नजर से देखते हैं और अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि से कितने संतुष्ट हैं। 
विज्ञापन


लालगंज के किसानों ने की खुलकर बात
लालगंज विधानसभा क्षेत्र में अमर उजाला की टीम ने किसानों से संवाद किया। किसानों ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में अपने इलाके में हुए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि उन्हें बिजली और पानी की सुविधा मिल रही है, साथ ही पेंशन का लाभ भी प्राप्त हो रहा है। एक किसान ने किसान सम्मान निधि का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें अपनी फसल का उचित दाम समय पर मिल जाता है, जबकि पहले फसल बेचने और भुगतान के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था।


शिक्षा और सुरक्षा के मुद्दे पर क्या बोलीं छात्राएं
शिक्षा और सुरक्षा के मुद्दों पर छात्राओं से बातचीत के दौरान, उन्होंने अपने क्षेत्र में बेहतर सड़कों का उल्लेख किया, जिससे स्कूल-कॉलेज आने-जाने में आसानी हुई है। योगी सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें 1090 पर कॉल करने से तुरंत मदद मिलने का भरोसा है।
विज्ञापन



ग्रामीण महिलाओं ने बताया योगी सरकार में कितना विकास हुआ
लालगंज विधानसभा के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं से बातचीत में पिछले 10 वर्षों में उनके जीवन में आए बदलावों पर चर्चा हुई। महिलाओं ने बताया कि भाजपा सरकार में उन्हें राशन, सड़क और सम्मान निधि जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि योगी सरकार में डर का माहौल खत्म हुआ है।


लालगंज में युवाओं के क्या हैं मुद्दे
अमर उजाला की टीम ने लालगंज विधानसभा क्षेत्र में युवाओं से बात की। युवाओं से समझने की कोशिश की कि सरकार से लालगंज का युवा क्या उम्मीद कर रहा है। भाजपा सरकार में पिछले 10 वर्षों में कितना विकास हुआ है? एक युवा ने कहा कि पहले से यहां अब अच्छा काम हुआ है। पहले सड़कों की स्थिति काफी खराब थी, चलने में मुश्किल होती थी। एक अन्य युवा ने बताया कि पढ़ाई की यहां अच्छी व्यवस्था है, पढ़ने के लिए डिजिटल सिस्टम मिला है। स्कूल, कॉलेज का निर्माण हुआ है।  


व्यापारियों ने योगी सरकार में कानून-व्यवस्था पर जताई संतुष्टि
व्यापारी वर्ग ने लालगंज इलाके में हुए विकास और सुरक्षा व्यवस्था पर संतुष्टि जताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में इतनी अच्छी सुरक्षा व्यवस्था है कि उन्हें रात में भी आने-जाने में कोई भय नहीं लगता। उन्होंने पहले की तुलना में छिनैती, लूटपाट और व्यापारियों को धमकाने जैसी घटनाओं में कमी आने की बात कही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें