फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे की पहली एएनएम स्किल्ड लैब मंडलीय अस्पताल में

Tue, 07 Jul 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 सिफ्सा और जपाइगो (जान हापकिंस प्रोग्राम आन इंटरनेशनल एजुकेशन फार गायनिक एंड आप्सिक) के सहयोग से आजमगढ़ मंडलीय जिला चिकित्सालय में एएनएम स्किल्ड लैब की स्थापना की गई है। यह लैब प्रदेश की पहली स्किल्ड लैब है, जिसमें एएनएम को आधुनिक तरीके से प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस लैब के तीन भाग हैं। पहले भाग में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन तकनीक के माध्यम से एएनएम को बच्चों, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, रक्तचाप जांचने की विधि, ट्रेनिंग माड्यूल पर बताई जाएगी। दूसरे भाग में प्रशिक्षुओं के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई है। जिसमें हिंदी और अंग्रेजी भाषा में नवीन पुस्तकें हैं। तीसरे भाग में तकनीकी दक्षता के लिए आईटी सेल की स्थापना की गई है। जिसमें दो कंप्यूटर लगाए गए हैं।

सिफ्सा के मंडलीय परियोजना प्रबंधक अरविंद  श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे प्रदेश में इस तरह की पहली स्किल्ड  लैब आजमगढ़ में स्थापित की गई है। इस लैब की स्थापना सिफ्सा की पार्टनर एजेंसी जपाइगो द्वारा की गई है। जपाइगो के तकनीकी सलाहकार प्रिंस, जैकब और उल्लास ने चार दिन तक जनपद में रहकर इस लैब को स्थापित किया। उन्होंने बताया कि अभी लैब के पूरे उपकरण नहीं आए हैं। जैसे ही पूरे उपकरण प्राप्त हो जाएंगे, विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें