फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरडी ने मदर्स डे पर एक मां के कलेजे को पहुंचाई ठंडक

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बच्चों को बीआरडी की ओर से दिए गए दूध को पिलाती पंजाब से आई यात्री। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। मदर्स डे पर जहां आज हर कोई सोशल मीडिया पर मां के प्रति अपनी कृतज्ञता को व्यक्त कर रहा है। वहीं दूसरी ओर से ग्वालियर से तमाम झंझावातों से जूझते हुए सैदपुर गाजीपुर जा रही एक मां के दर्द की कोई सीमा नहीं थी। उसके दो छोटे-छोटे लाल दूध के अभाव में भूख से तड़प रहे थे। उस मां के लिए देवदूत बनकर पहुंचे बीआरडी कार्यकर्ता और बच्चों के लिए दूध का प्रबंध किया।रविवार को भारत रक्षा दल के मनीष कृष्ण और मोहम्मद अफजल नरौली पुल के पास पैदल आने यात्रियों को खाना दे रहे थे। तभी किसी ने सूचना दी कि कृष्णा कालेज के पास एक परिवार बैठा है। जब वह वहां पहुंचे तो पति पत्नी के साथ दो बच्चे वहां मौजूद थे। उन्होंने उन्हें भोजन दिया तभी वहां बैठी बच्चों की मां फफक कर रो पड़ी। पूछने पर उसने बताया कि मेरे बच्चे भूखे हैं। दूध नहीं है जिससे उनका पेट भर सके। इसके बाद भारत रक्षा दल के कर्मवीरों ने दोनों बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था की। दूध पीने के बाद बच्चों के साथ पति पत्नी उनका आभार जताते हुए अपने रास्ते चले गए। मदर्स डे के अवसर पर एक मां के दर्द केे कम करने का काम इन कर्मवीरों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें