फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भांजीं लाठियां

Tue, 24 Jan 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
पुलिस ने भांजीं लाठियां
विज्ञापन
वरिष्ठ सपा नेता और गोपालपुर विधानसभा के विधायक एवं ऊर्जा राज्यमंत्री वसीम अहमद का टिकट काटकर उनके स्थान पर नफीस अहमद को टिकट दिया गया है। इससे नाराज होकर बिलरियागंज कस्बे में मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए बिलरियागंज थाने की पुलिस ने लाठियां भांजीं। आचार संहिता के उल्लंघन में 11 लोगों को हिरासत में लिया गया। बाद में इन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे वसीम अहमद का टिकट काटकर उनके स्थान पर नफीस अहमद को उम्मीदवार घोषित किया गया है। वसीम का टिकट कट जाने से नाराज उनके समर्थक मंगलवार को बिलरियागंज कस्बे में स्थित पार्टी कार्यालय के पास इकट्ठा हुए और जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कस्बे में भ्रमण करने लगे।

बिलरियागंज थाने की पुलिस को हुई तो थानाध्यक्ष रामनरेश यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को चले जाने को कहा। पुलिस की अपील पर भी समर्थक नहीं मानें तो पुलिस ने लाठी भांजकर उन्हें खदेड़ दिया। सात लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। जहां एसडीएम सगड़ी रविरंजन के आदेश पर हिरासत में लिए जाने वालों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। बता दें कि आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट इससे पहले 19 जनवरी को बिलरियागंज थाने में ही दर्ज कराई गई। केस स्वयं निगरानी टीम के प्रभारी राजकिशोर तिवारी ने दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कटानी बाजार संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र में वसीम समर्थकों ने प्रदर्शन भी किया। उनका कहना था कि सपा को आगामी विधानसभा चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि वसीम नहीं तो वोट नहीं। उधर, सगड़ी संवाददाता के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक अभय नरायन पटेल को दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पकवाइनार बाजार में जमकर नारेबाजी करते हुए विधायक का पुतला फूंके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें