बकाया मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को शिक्षा प्रेरक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षा प्रेरकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी न हुईं तो आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।
शिक्षा प्रेरक संघ की जिलाध्यक्ष साधना त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 22 ब्लाकों के बीओ को मानदेय के संबंध में अपने कार्यालय से पत्र प्रेषित किया था लेकिन उनकी लापरवाही से जिले के कुछ शिक्षा प्ररकाें का मानदेय अभी तक नहीं मिल सका है।
कुछ शिक्षा प्रेरक ऐसे हैं जिनका नवंबर 2013 से अब तक का मानदेय नहीं मिला है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। वहीं अब तक कुछ शिक्षा प्रेरकों का प्रशिक्षण तक नहीं कराया गया है।
इस दौरान उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में बृजेश त्रिपाठी, अर्जुन यादव, राजेश शर्मा, आशुतोष पाठक, बृजेंद्र प्रताप सिंह, शिवशंकर यादव, रामसेन मौर्या, सरिता यादव, आशा आदि मौजूद थी।