फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: निर्माण के विरोध में किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जमीन पर जबरदस्ती निर्माण कराए जाने के विरोध में शुक्रवार को सगड़ी तहसील के डेवड़ा दामोदरपुर के रहने वालों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपकर बाउंड्रीवाल में हो रहे निर्माण को रोकने की मांग किया।
विज्ञापन

डीएम को दिए गए पत्रक में अशोक कुमार राय ने बताया कि उनके भूमि का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जिसमें क्षेत्र के कानूनगो ने कच्ची पैमाइश भी कर लिया है लेकिन इसकी रिपोर्ट नहीं भेजी जा रही है। न्यायालय द्वारा बार- बार रिपोर्ट (फाट) मांगे जाने के बाद भी कानूनगो ने विपक्षियों के दबाव में आकर साजिशन रिपोर्ट नहीं दी।
आरोप लगाया कि बीते बुधवार को तहसील के अधिकारियों की मिली भगत ने विपक्षियों ने मेरी बाउंड्रीवाल में जबरदस्ती निर्माण शुरू करा दिया है। डीएम से मांग किया कि जब तक मामले का निस्तारण नहीं हो जाता तब तक एसडीएम सगड़ी व थानाध्यक्ष कंधरापुर को निर्माण रोकने के लिए निर्देशित किया जाय। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश राय, शैलेश राय, गोपाल राय, अरविंद राय, राहुल, विरेंद्र प्रसाद, योगेंद्र राय, नागेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें