फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तीन दिन 45 डिग्री सेल्सियस टिका है पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में गर्मी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर आकर ठहर गया है। जबकि रात में 30 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके कारण रात में भी चैन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

जनपद में गर्मी का सितम जारी है। पूर्वांचल में 15 जून तक मानसून आ जाता था, लेकिन इस बार अभी तक मानसून की कोई संभावना बनती हुई नहीं दिख रही है। अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस आकर रुक सा गया है। अधिकतम तापमान विगत तीन दिनों से 45 डिग्री सेल्सियस पर आकर ठहरा हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान में कभी एक डिग्री सेल्सियस की कमी तो ककी एक डिग्री सेल्सियस की बढोत्तरी देखने को मिल रही है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर कई दिन तक रहने से वातावरण काफी गर्म रहा।
दोपहर में चिलचिलाती धूप से बाजार में सन्नाटा रह रहा है। लोग बाहर निकलने के बजाए अपने घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। ऊपर से बिजली की ट्रिपिंग लोगों की रातों की नींद हराम कर रही है।
विज्ञापन

मानसिक रोेग विशेषज्ञ डा. विंध्य प्रकाश ने कहा कि गर्मी के कारण न सो पाने से लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। कुछ चिड़चिड़ापन नींद पूरी न होने से बढ़ सकता है लेकिन जैसे ही उनकी नींद पूरी होगी वह अपने आप ठीक हो जाएगा। ऐसे लोगों को सिर्फ आराम और नींद की जरूरत होती है।
17 जून के बाद पारे में गिरावट की उम्मीद
आजमगढ़। जिले में भीषण गर्मी के बीच मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा 17 जून के बाद तापमान में कमी आने की बात कही जा रही है। वहीं संभावना है कि 20 जून को बारिश हो सकती है। जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
शहरी इलाकों में ट्रिपिंग जारी
आजमगढ़। एक तरफ भीषण गर्मी जहां लोगों के पसीने छुड़ा रही है वहीं लोड के कारण ट्रिपिंग अनवरत जारी है। सुबह से लेकर शाम तक शहर क्षेत्र में आठ से 10 बार ट्रिपिंग के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही है। जिसके कारण लोग इस भीषण गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन

जनपद में सात दिन के तापमान पर एक नजर
दिन अधिकतम न्यूनतम
10 जून 44 डिग्री 29 डिग्री
11 जून 45 डिग्री 28 डिग्री
12 जून 44 डिग्री 28 डिग्री
13 जून 45 डिग्री 29 डिग्री
14 जून 45 डिग्री 30 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें